ज़ाहेदान हवाई अड्डे की ओर से एलान किया गया है कि को-पाइलेट वाले हिस्से में शीशे के चटखने के कारण भारत के एक बोइंग-737 विमाना को ज़ाहेदान के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार एशिया जेट का यह विमान रेयाज़ से लखनऊ जा रहा था। उड़ान के दौरान शुक्रवार को शाम 5 बजे एकदम से को-पाइलेट वाले हिस्से में शीशे के चटखने की वजह से इसे ज़ाहेदान इंटरनैश्नल एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। अधिकारियों ने बताया है कि विमान पर 93 लोग सवार थे और यह विमान सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा। विमान पर सवार सारे लोग सही स्थिति में हैं।